फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दंगल में 30 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दम, बराबरी पर छूटीं कई कुश्तियां

विज्ञापन
कंदवा के जलालपुर में कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवान। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित काली मंदिर पर रामनवमी के अवसर आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया और चंदौली के नामी गिरामी पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। इस दौरान कुल 30 कुश्तियां हुई। इसमें अधिकतर कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। रिशु पहलवान मुहम्मदाबाद और आनंद पहलवान बड़हरा के बीच 2000 रुपए की इनामी कुश्ती में रिशु पहलवान ने आनंद पहलवान को पटखनी दी। दंगल में रामदयाल पहलवान रामगढ़ और विनोद पहलवान बक्सर के बीच हुई 1500 रुपए की इनामी कुश्ती में विनोद पहलवान चित किया। इस दौरान मुख्य अथिति सुभाष सिंह ने कहा कि कुश्ती की पुरानी परंपरा को बचाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने वाली योजनाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है। इस अवसर पर संजय सिंह, मनीष सिंह, विद्यासागर सिंह, टुनटुन सिंह, सन्नी सिंह आदि लोग रहे। निर्णायक संजय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें