फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नाटक सौदागर में कलाकारों ने कथा को किया जीवंत

विज्ञापन
विश्व रंग मंच दिवस पर अलीनगर में नाटक का मंचन करते अ​स्मिता नाट्य संस्थान के कलाकार। स्रोत:-जाग
विज्ञापन
विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से सौदागर नाटक का मंचन किया गया। पीडीडीयू नगर के अलीनगर स्थित एक काॅन्वेंट स्कूल में केपी सक्सेना की लिखित और विजय कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित नाटक सौदागर काे देखने के लिए लोग उमड़े। शनिवार शाम पांच बजे आयोजित नाटक में राजनीति में चल रही चमचागिरी को दिखाया गया। नाटक में विजय कुमार गुप्ता, देवेश कुमार, संजय शर्मा, राकेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, ललित सिंह ने जीवंत अभिनय से लोगों का मन मोहा। मौके पर मुख्य अतिथि देव कुमार राजू ने कहा कि नाटक समाज का आईना होता है। इसमें समाज में हो रही घटनाओं को अभिनय के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है। स्वागत स्कूल के प्रबंधक कृष्ण मोहन गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें