फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने बुधवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना दिया। बाद में 13 सूत्री मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन के प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी प्रसाद ने कहा कि वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती 1911 जिला स्तरीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न्याय पंचायती राज में जो सफाईकर्मी है उनकी सेवा नियमावली बनाई जाए और राज्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं दी जाएं। कलेक्ट्रेट अनुभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी में पदोन्नति के लिए टाइप टेस्ट कराया जाए। इन मुद्दों पर सरकार वार्ता नहीं करती है तो दैनिक मजदूर 13 अप्रैल को विधानसभा का घेराव करेंगे। जिला संरक्षक रमाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद,जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार, जिला मंत्री कमलेश यादव, मंजू, सुरसती, द्वारिका मोदनवाल, रमेश यादव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें