सकलडीहा। जनपद में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर पेटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भावना द्विवेदी प्रथम स्था पर रहीं जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में अल्पना पांडेय ने प्रथम स्थान और अंशिका सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को महाविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. पीके सिंह, डॉ. अरूण कुमार उपाध्याय, डॉ. दयानिधि सिंह यादव, डॉ. यज्ञनाथ पांडेय, डॉ. इंद्रदेव सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. उमेश चतुर्वेदी रहे।