फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जांच में अवैध ढंग से संचालित मिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय के समीप संचालित एक निजी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। अस्पताल का पंजीकरण अप्रैल माह में ही समाप्त हो गया था। दो घंटे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की।नगर के एक निजी हॉस्पिटल में 12 मई को इलाज कराने आयी इलिया निवासी गुंजा देवी ने चिकित्सकों पर आपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। महिला के अनुसार आपरेशन के बाद में उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी तो उसने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. युगल किशोर राय से की थी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनूप कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विकास सिन्हा व एआरओ विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच करने को कहा। टीम ने हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण कर कई कमियां पाई गईं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि हॉस्पिटल अवैध ढंग से संचालित होता मिला। जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रेषित कर दी गई है। शीघ्र ही हॉस्पिटल पर अन्य कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें