फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस पिकेट के पास चल रहा अवैध ऑटो स्टैंड, लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने अवैध स्टैंडों को हटाने के निर्देश दिए हैं लेकिन कस्बे में पुलिस पिकेट के पास ही ऑटो स्टैंड चल रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।स्टैंड की वजह से रोज जाम लगता है। यहां तक की रविवार को छुट्टी का दिन भी तिराहे पर घंटों जाम लगा रहा।कस्बा स्थित अलीनगर तिराहा, आंबेडकर तिराहा, चहनिया तिराहा, धानापुर तिराहा और इंटर कॉलेज के मोड़ पर ऑटो चालक सवारियां भरते हैं। हर जगह दिन भर पांच से दस ऑटो खड़े रहते हैं। कई स्थानों पर तो ऑटो चालक बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां चढ़ाते व उतारते हैं। इन स्थानों पर हमेशा पुलिस तैनात रहती है लेकिन टोकने की जहमत गंवारा नहीं करती है। अलीनगर व सघन सबसे व्यस्त तिराहे है। सबसे ज्यादा पुलिस की ड्यूटी भी इन्हीं दोनों स्थानों पर लगती है। पर पुलिस नहीं बोलती हालांकि सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि अवैध रूप से संचालित हो रहे ऑटो स्टैंड के खिलाफ शीघ्र अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें