पीडीडीयू नगर। जिले के नौ ब्लॉकों में से भारतीय जनता पार्टी समर्थित आठ ब्लॉक प्रमुखों ने और समाजवादी पार्टी समर्थित मात्र एक ब्लाक प्रमुख ने मंगलवार को शपथ लिया। पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद पर विजय प्राप्त किये थे। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा को बस थोड़ी सी मेहनत करनी थी। लेकिन अंतिम समय में ऐसा हुआ कि सपा के ही जिला पंचायत सदस्यों ने उसका साथ नहीं दिया और भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर बाजी मार ली। इसके बाद ब्लाक प्रमुख के चुनाव में ऐसा माना जा रहा था कि समाजवादी पार्टी भारी पड़ेगी लेकिन नामांकन के दिन है जब 4 ब्लॉकों में समाजवादी पार्टी के किसी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा तभी साफ हो गया कि ब्लॉक प्रमुख की पर भी भाजपा का ही झंडा फहरेगा। और हुआ भी वही, नौ में से आठ सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल करके रिकॉर्ड कायम किया। जिले में भाजपा के आठ ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण के साथ हूं जिले में पूरी तरह से उसका वजूद कायम हो गया। अब जिले में भाजपा का सांसद भाजपा के तीन विधायक भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा के 8 ब्लॉक प्रमुख हैं। विधानसभा चुनाव में इसे बड़ा अहम माना जा रहा है।