फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने नहीं की सुनवाई तो मुहल्ले के लोगों ने खुद सड़क बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के पॉश इलाके में शुमार कैलाशपुरी के फेज दो के रहवासियों ने पालिका के फरियाद न सुनने पर रविवार को स्वयं श्रमदान कर सौ मीटर तक सड़क निर्माण शुरू कर दिया। आपस में चंदा एकत्र किया, इससे मिट्टी, गिट्टी और ईंट का मलबा मंगा कर निर्माण शुरू किया। मुहल्ले वालों ने इस कार्य से पालिका प्रशासन को आइना दिखाया है। कैलाशपुरी मुहल्ले के फेज दो में बड़े पैमाने पर मकान का निर्माण हुआ है। यहां बड़ी आबादी बस गई लेकिन पालिका की ओर से यहां सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई। इस मुहल्ले में न तो सड़क बनी और नही नाली। सीवर न बनने से घरों से निकले गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। वहीं हल्की बारिश के बाद भी जल भराव से लोगों का घर से बाहर निकलना मुकिश्ल हो जा रहा है। मुहल्ले के लोगों ने पालिका प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जून माह में जल भराव के बाद मुहल्ले के लोगों की शिकायत पर चेयरमैन संतोष खरवार और सभासद प्रतिनिधि अशोक यादव ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। बताया कि फंड के अभाव में सड़क निर्माण नहीं हुआ। गिट्टी मिट्टी का मलबा लाकर आने जाने लायक रास्ता बनाया जाएगा। आश्वासन के बाद भी रास्ता नहीं बना। इस पर रविवार को मुहल्ले के लोग एकत्र हुए और मिट्टी, गिट्टी और ईट का मलबा मंगाया। श्रमदान कर महेश्वरी गुपता के मकान से पंचम चौहान के कर लगभग सौ मीटर का रास्ता तैयार किया। कॉलोनी के जयनाथ शर्मा ने बताया कि अभी श्रमदान लगातार जारी रहेगा। श्रमदान करने वालों में अनिल शुक्ला, सच्चिदानंद पांडेय, राज किशोर प्रसाद, अंकित गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें