चहनिया। रसूलपुर गांव में जाने वाले रास्ते पर माइनर की पुलिया कई वर्षों से टूटी हुई है। पुलिया न होने से लोगों को लंबी दूरी तय कर या फिर नहर में उतरकर पार करना पड़ता था। कई बार शिकायत करने के बाद जब प्रशासन नहीं जागा तो बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने खुद ही मेहनत कर एक बांस की पुलिया का निर्माण कर दिया।
क्षेत्र के रसूलपुर गांव की पुलिया वर्षों से टूटी पड़ी हुई थी। कई बार इसकी शिकायत लिखित और मौखिक रूप से अधिकारियों, जिला पंचायत सदस्य और विधायक आदि से की गई पर किसी ने पुलिया बनवाने की पहल नहीं की। इससे बाद ग्रामीणों ने चंदा जुटाया और उस रकम से बांस खरीद कर, दिनभर मेहनत कर पुलिया का निर्माण किया। बांस की पुलिया बनाने वालों में कमाल अख्तर ,रामप्रीत कुश्वाहा ,जयराम शर्मा, कलीम अली, बालमुकुंद ,लव कुश्वाहा, शिववचन कुश्वाहा, सुभाष मौर्य ,इसरार अहमद ,पीयूष ,बाबू ,कुंदन, कमलेश, सूरज, विशाल ,शुभम आदि लोगों का योगदान रहा।