पीडीडीयू नगर। जिले के चारों नगरी निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का क्रियान्वयन जिला नगरीय विकास अभिकरण करा रहा है। यदि कोई व्यक्ति आवास के नाम पर धनराशि की मांग करता है तो इसकी शिकायत परियोजना अधिकारी से कर सकते हैं।
परियोजना अधिकारी के अनुसार इस योजना में सूडा लखनऊ की ओर से सलाहकार एवं फील्ड स्तरीय तकनीकी स्टाफ के लिए एस्बेंज संस्था को संबद्ध किया गया है।
उन्होंने बताया कि संस्था के सभी स्टाफ को पहचान पत्र जारी किया गया है। उपजिलाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी डूडा अविनाश कुमार ने कहा कि संस्था के लोग जब संपर्क करें तो लाभार्थी उनका पहचान पत्र अवश्य देखें। बताया कि पांच चरणों में जियो टैग करते हुए तीन किस्तों में लाभार्थी को दो लाख पचास हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसमें किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति लाभार्थी से जियो टैग करने अथवा आवास की किस्त भेजवाने के नाम पर धनराशि की मांग करता है तो इसकी शिकायत परियोजना अधिकारी से मोबाइल नंबर 9454417067 पर और सीएलटीसी के नंबर 9151999212 पर करें। डूडा कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराएं। संवाद