फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बगैर फिटनेस के सड़कों पर दौड़े स्कूल वाहन तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। स्कूल वाहनों का शत प्रतिशत फिटनेश न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति और लोक निर्माण विभाग की सड़कों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को कहा कि सभी विद्यालयों के वाहन फिटनेस की जांच और चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। सभी व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस की जांच कराई जाए। जांच में बिना पंजीकृत वाहन मिले तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। किसी भी दशा में बिना फिटनेश के किसी भी स्कूल वाहनों का संचालन न किया जाए। दोषी पाएं जाने पर वाहन के साथ संबंधित स्कूल पर भी कार्रवाई की जाएगी। ओवर लोडिंग, गलत नंबर प्लेट, बिना एचएसआरपी लगे वाहन, सड़क के किनारे खड़े अवैध वाहनों की जांच सघनता से की जाए। साथ ही ब्लैक स्पॉट की पहचान कर कार्रवाई की जाए। लोक निर्माण विभाग की सड़कों की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा में निर्माणाधीन सड़कों का काम पूरा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें