इलिया। किसान विकास मंच के स्थापना दिवस पर क्षेत्र के भीटियां गांव में सोमवार को किसान मजदूर महापंचायत हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष व संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शिवकुमार शर्मा कक्का ने कहा कि किसान अन्नदेवता हैं, जीवन बचाने के लिए अनाज जरूरी है। यह काम सिर्फ किसान कर सकता है। किसान मजदूर नेता अफलातून देसाई ने कहा कि जब तक किसान आपस में बंटे रहेंगे तो उनकी समस्या का समाधान मुश्किल है। राजेंद्र चौधरी, अजय राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विजय शंकर सिंह, राम अशोक पांडेय, दीनबंधु, चंद्रशेखर सिंह, लालचंद यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद पांडेय ने की व संचालन रामअवध सिंह ने किया।