फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचेतावस्था में मिले युवक की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के पास शनिवार को अचेतावस्था में मिले युवक की पहचान रविवार को कंदवा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी हंसराज बिंद के पुत्र विनोद बिंद (25) के रूप में हुई। उसकी पहचान उसके घर वालों ने की है। हालांकि वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरतलब है शनिवार को राहगीरों की सूचना पर अचेत डेढ़गांवा के पास अचेतावस्था में पडे़ एक 25 वर्षीय युवक को गंभीर अवस्था में सरकारी एंबुलेंस से बरहनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शादी करीब चार वर्ष पूर्व मुड्डा में हुई थी लेकिन अभी कोई संतान नहीं हुई थी। मृतक चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें