फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय भेजे गए चंदौली के DM: भ्रष्टाचार के विरोधी और कड़े निर्णय के लिए याद किए जाएंगे, CM ने किया था सम्मानित

Sun, 18 Sep 2022 08:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

यूपी सरकार ने शनिवार देर शाम 10 जिलों के जिलाधिकारी समेत 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। जिसमें चंदोली के डीएम रहे संजीव सिंह को सचिवालय भेजा गया है।
विज्ञापन
चंदौली के DM संजीव सिंह सचिवालय भेजे गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में शनिवार को हुए 14 आईएएस अफसरों के तबादले के बाद चंदौली के डीएम रहे संजीव सिंह को सचिवालय भेजा गया है। 31 दिसंबर 2020 को फतेहपुर के डीएम रहे संजीव सिंह को चंदौली के जिला अधिकारी के रूप में तैनाती के लिए घोषणा किया गया। 3 जनवरी 2021 को संजीव सिंह ने चंदौली जिला अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इस प्रकार कुल 1 वर्ष 9 महीने के अपने कार्यकाल में संजीव सिंह ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उन्हें भ्रष्टाचार विरोधी और कड़े निर्णय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। चाहे कोरोना काल में सुनियोजित तरीके से कार्य करने की क्षमता हो या फिर लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित निर्णय और कार्यवाही करने का कार्य हो संजीव सिंह उसमें सबसे आगे रहे। उनके बेहतर कार्य के लिए सीएम योगी ने भी उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें