फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गंगा में कूदे पति,पत्नी और बेटी, नाविकों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मझिलेपुर के रहने वाले पति, पत्नी व बच्ची शनिवार की शाम को सैदपुर पुल से गंगा में कूद गए। घटना का कारण आपसी कलह बताया जा रहा है। नाविकों ने तीनों को बचा लिया। उनको गाजीपुर के सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को पति-पत्नी और उनकी 17 वर्षीय बेटी सैदपुर व बलुआ थाना के बीच के पुल पर पहुंचे और गंगा में कूद गए। मौके पर मौजूद मल्लाहों ने तीनों को बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया। संदर्भ में मारूफपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला का कहना है कि तीनों को बचा लिया गया है। होश में आने पर ही गंगा में कूदने का वास्तविक कारण पता चलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें