पति ही निकला पत्नी का हत्यारा
इलिया। थाना क्षेत्र के घोड़सारी गांव निवासिनी विवाहिता निशु गुप्ता के मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति परमेश्वर गुप्ता को उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई और आगे कार्रवाई में जुट गई है। सीओ जगतराम कनौजिया ने बताया कि विवाद में उसने ही पत्नी की हत्या कीथी।