फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पति ने पत्नी की हत्या कर शव नाले में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र के सोगाई गांव में पिछले दिनों मिले नर कंकाल के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कंकाल सोगाई गांव निवासी चंद्रशेखर की पत्नी बबीता देवी का था। पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को सोगाई नहर में फेंक दिया था। शव सड़ कर कंकाल बं गया और बहते हुए सटे नाले में पहुंच गया। बबिता के पिता धानापुर थाना के नेगुरा निवासी बैजनाथ राम की तहरीर पर रविवार की रात पुलिस ने पति चन्द्रशेखर के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया है। वहीं मुक़दमा दर्ज होते ही चन्द्रशेखर फ़रार हो गया है।
विज्ञापन

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया की सोगई गांव निवासी चन्द्रशेखर की शादी धानापुर के नेगुरा निवासी बबिता से हुई थी ।दहेज को लेकर ससुराल वाले बबिता का उत्पीडन कर रहे थे। इस संबंध में वर्ष 2021 में बबिता ने अपने पति चन्द्रशेखर के ख़िलाफ़ दहेज उत्पीडन का मुक़दमा दर्ज कराया था। बाद में इसी वर्ष दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बबिता पूर्व की तरह ससुराल आकर रहने लगी। इधर चन्द्रशेखर ने मौका पाकर पिछले दिनों अपनी पत्नी बबिता की हत्या कर लाश को गांव के बाहर नहर में फेंक दिया। 17 अगस्त को सड़ी गली लाश नहर से सटे नाले में पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही थी। इधर मायका पक्ष का बबिता से बात नहीं हो पा रही थी। पूछने पर चन्द्रशेखर लगातार टाल मटोल कर रहा था। इससे बबिता के पिता बैजनाथ राम परेशान थे। इस बीच नहर में सड़ी गली लाश मिलने की सूचना पर बैजनाथ राम सैयदराजा थाना पर पहुंचे। यहां कपड़े से शव की शिनाख्त की। बैजनाथ राम ने चन्द्रशेखर के ख़िलाफ़ बबिता की हत्या करने और शव ग़ायब करने की तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने चन्द्रशेखर के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया की हत्यारोपी चंद्र शेखर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें