फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में पति ने कबूला जुर्म: पहले तकिये से मुंह दबाकर पत्नी को मारा, फिर पंखे से लटकाया शव

Fri, 26 Aug 2022 07:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के हेतिमपुर गांव में रात में सोते समय तकिये से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के हेतिमपुर गांव में हुए विवाहिता छाया की मौत मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलाया किया। छाया की हत्या उसके पति ने ही तकिये से मुंह दबाकर की थी। घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए शव को पंखे से लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को लक्ष्मीकांत उर्फ लक्ष्मी को शुक्रवार सुबह हेतिमपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


हेतिमपुर निवासी लक्ष्मीकांत की शादी सोनहुल गांव निवासी सूरज की पुत्री छाया के साथ 10 वर्ष पहले हुई थी। इधर कुछ दिनों से छाया और लक्ष्मीकांत के बीच वैचारिक मतभेद के कारण संबंध अच्छे नहीं थे। 19 अगस्त की रात लक्ष्मीकांत ने सोते समय तकिया से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए खंडहरनुमा घर में शव को फंदे से टांग दिया था।

20 अगस्त की सुबह फंदे से लटकता शव बरामद हुआ। मामले में छाया के पिता सोनहुल गांव निवासी सूरज की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा पति, सास, भतीजा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।  पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति लक्ष्मीकांत की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उसे  हेतिमपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया पूछताछ में लक्ष्मीकांत ने अपना जुर्म कबूल किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तकिया बरामद किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लक्ष्मीकांत के खिलाफ चकिया कोतवाली में दहेज हत्या मुकदमा के साथ ही भभुआ जनपद के भगवानपुर में भी हत्या का मुकदमा दर्ज है। लक्ष्मीकांत को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें