फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सौ लोगों ने बीएसएनएल में कराया पोर्ट, 120 ने लिया नया कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी मोबाइल कंपनियों द्वारा रिचार्ज का मूल्य बढ़ा दिए जाने के बाद लोगों का झुकाव एकबार फिर बीएसएनएल की ओर हुआ है। इसका कारण बीएसएनएल का सस्ता रिचार्ज है। निजी कंपनियों द्वारा मूल्य बढ़ाए जाने के बाद से अलीनगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब सौ लोग अपना मोबाइल नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करा चुके हैं, जबकि 120 ने नया कनेक्शन लिया है।
विज्ञापन



महंगाई के इस दौर में निजी मोबाइल कंपनियों के रिचार्ज की कीमत बढ़ा दिए जाने से लोगों का इनके प्रति मोह भंग होते जा रहा है। पिछले सप्ताह मोबाइल के रिचार्ज वाउचर में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि ने लोगों को बीएसएनएल के पास जाने को मजबूर कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में जिले में 100 से अधिक ग्राहकों ने अपना फोन नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करा लिया है। वहीं 120 से अधिक लोगों ने नया कनेक्शन लिया है। हालांकि अभी बीएसएनएल की स्पीड थ्रीजी ही है, लेकिन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि शीघ्र ही नेट की स्पीड फोर से फाइव जी कर दी जाएगी। पिछले दिनों जियो व एयरटेल सहित अन्य निजी मोबाइल कंपनियों ने अपने विभिन्न प्लान में 29 से 150 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। इसी के बाद से पूरे देश में बीएसएनएल के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ गया है। ग्राहक अन्य कंपनियों के नंबर पोर्ट कराने के अलावा नए नंबर भी ले रहे हैं। इसकी वजह बीएसएनएल की प्लान अन्य कंपनियों से सस्ता होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें