फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर में लगी आग, नकदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 स्थित एक घर में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी नकदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


वार्ड निवासी कुरूसून बेगम के एक कमरे में दोपहर में अचानक आग लग गई। घर से धुआं निकलता देख वहां भीड़ जुट गई, लेकिन कमरे में आग व धुआं के कारण कोई अंदर प्रवेश करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
घनी आबादी होने के कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया। तब तक कमरे में रखे लगभग एक लाख रुपये, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर, चारपाई सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं मकान का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें