फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय की गुणवत्ता परखी

विज्ञापन
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करती लखनऊ से आई टीम। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चकिया। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय के निर्देश पर वाराणसी मंडल के लिए गठित कायाकल्प योजना की टीम ने शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता को जांचा-परखा। सुबह 11 बजे वाराणसी से आई टीम के डॉ. क्षितिज पाठक एवं डॉ. प्रियांशी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी, ओपीडी, पैथोलाजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, लेबर रूम, आपरेशन थियेटर के साथ ही दवाओं की उपलब्धता का व्यापक निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के अलावा फर्नीचर एवं बेड की सुविधा के बारे छानबीन की। जांच के बाद टीम अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को सौंपेगी। ऐसे में चिकित्सालय की सुविधाओ में और बढ़ोत्तरी की संभावनाए बढ़ेंगी। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. उषा यादव, डॉ. पवन कश्यप, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विनोद बिंद, मैनेजर डॉ. दिलशाद अली, डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट डॉ. श्रेया सिंह, डॉ. आरआर यादव, बाबू एसके राय, शैलेन्द्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें