अवैतनिक होमगार्ड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को होमगार्डों ने कार्य बहिष्कार कर मुगलसराय कोतवाली के बाहर धरना दिया। कहा कि वेतन बढ़ाने और ड्यूटी नियमित किये जाने की मांग नहीं मानी जायेगी तो आंदोलन को तेज किया जायेेगा। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे होमगार्ड मुगलसराय कोतवाली के बाहर इकट्ठा हो गये और वहां बने यात्री प्रतीक्षालय में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि जिले में लगभग एक हजार होमगार्ड मौजूद हैं, जिसमें सिर्फ चार सौ लोगों को ही ड्यूटी मिल पाती है। शेष लोगों को खाली बैठना पड़ता है। कहा कि घर से दूरदराज क्षेत्रों में ड्यूटी लगायी जाती है ।इस दौरान राम विलास, मनीष कुमार तिवारी, रामकृष्ण, इंद्रदेव, नागेश्वर मिश्र, राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे।