क्षेत्र स्थित बरहनी चौराहे के पास हाईटेंशन विद्युत का पोल तार सहित खेत में तीन दिन पहले गिर गया। इससे चौराहा सहित कई घरों की विद्युत आपूर्ति ठप है। पोल व तार की मरम्मत को लेकर विद्युत निगम के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। लोगों ने चेताया है कि आगामी सोमवार तक गिरे पोल को ठीक नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।
बरहनी गांव निवासी राजन तिवारी, मुसाफिर तिवारी आदि ने बताया कि तार सहित पोल के गिरने की जानकारी उपकेंद्र पर देने के बावजूद तीन दिन बाद भी गिरे पोल की मरम्मत नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पोल हटाने के लिए मशीन मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। मशीन आते ही पोल हटवाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।