फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घनघोर घटाएं उमड़ीं, राहत बनकर बरसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिन भर आसमान में बादल मंडराते रहे। धूपछांही का आलम बना रहा। पसीने से बदन तरबतर होता रहा। शाम को मौसम ने करवट बदली। बादल घने हो गए। घनघोर घटाएं उमड़ीं और राहत बनकर बरसने लगीं। देर तक झमाझम बारिश होती रही। इससे गर्मी से तो राहत मिली और धान की मुरझा रही नर्सरी में हरियाली आ गई।
विज्ञापन

दो दिन से उमड़ रहे बादलों की वजह से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को दिन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था लेकिन आर्द्रता अधिक होने के कारण दिन भर उमस बनी रही। दिन में कभी बादल घेर लेते तो कभी धूप निकल जाती। शाम को बादलों ने घेरना शुरू किया और रात आठ बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद रात नौ बजे पारा घटकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई पर धान की नर्सरी के सूखने से परेशान किसानों के लिए बारिश राहत बनकर बरसी। बारिश से धान की क्यारियों में पानी लग गया। किसानों का कहना है कि बारिश धान की नर्सरी और सब्जियों के लिए संजीवनी की तरह है। पड़ाव पीडीडीयू नगर मार्ग पर सड़क पर फैली सड़क खोदाई की मिट्टी से भारी कीचड़ हो गया है लेकिन आर्द्रा की बारिश से किसान खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें