फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी के पास सर्विस रोड पर लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। दो दिनों के अवकाश के बाद सरकारी दफ्तर खुले तो एकाएक भारी भीड़ मुख्यालय के लिए कूच की। नतीजा कचहरी के पास भीषण जाम लग गया। यह बात दीगर है कि कचहरी व न्यायालय सुरक्षा में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहती है। लेकिन पुलिस वाले कभी भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए बावजूद इसके वाहनों के बेतरतीब खड़ा होने से जाम लगना आम बात हो गयी है। इस कड़ी में मंगलवार को कचहरी से लगाकर जिला अस्पताल तक दिनभर भीषण जाम की स्थिति रही। इससे बड़ी संख्या में वाहन व एंबुलेंस फंसे रहे। जाम के कारण सड़क पर लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण जाम में परिवार व बच्चों के साथ यात्रा करने वालों को काफी फजीहत उठानी पड़ी। वही एंबुलेंस में फंसे मरीज व उनके परिजन भी परेशान रहे। कहा कि मुख्यालय पर आए दिन जाम लगी रहती है इससे राहगीरों और दुकानदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है लेकिन पुलिस प्रशासन इस समस्या के निदान के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। बबुरी मोड़ से लगाकर सदर ब्लाक तक तहसील होने के कारण सर्विस रोड के किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहनों की कतारें लग जाती हैं इससे जाम की समस्या और जटिल हो जाती है सदर तहसील में लगाए गए पुलिसकर्मी भी दिन भर दिन भर बैठकर जाम का नजारा देखते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें