फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हार्ट के मरीज को 50 हजार का निशुल्क लगा इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों एवं प्रमुख सीएचसी में इंजेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि मरीजों को यह इंजेक्शन निशुल्क लगाई जा रही है। बाजार में इंजेक्शन 40 से 50 हजार रुपये में मिलती है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार को बक्सर निवासी रामजी प्रसाद (55) को टेनेक्टाप्लेस इंजेक्शन लगाई गई। चिकित्सक डॉ. आरआर यादव ने बताया कि हार्ट अटैक के मरीज को जब रक्त संचार हृदय से रुक जाते हैं। उस रक्त को ठीक करने में यह इंजेक्शन कारगर है। इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। सीएमएस डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि इसके पूर्व दो इंजेक्शन आए थे। इसे आए हुए मरीजों को लगाया गया, दो इंजेक्शन का स्टॉक भी मंगा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें