फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना वायरस के तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है।जिले में अस्पतालों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे कि अगर कोई मरीज यहां जाए तो उसे तत्काल इलाज किया जा सके। यहां भी बेड की संख्या के हिसाब से स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती, दवा आदि की व्यवस्था की गई है। यहां आपात स्थिति से निपटने की सभी व्यवस्था पूर्ण है, ताकि मरीजों को राहत दी जा सके।कोरोना वायरस का संक्रमण भले ही कम हो गया है लेकिन स्वास्थ्य महकमा इसकी तैयारी में पूरी तन्मयता के साथ लगा हुआ है। कोरोना वायरस के तीसरी वेव को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे जनपद में 570 बेड की तैयार है, इसमें 50 बेड बच्चों के लिए भी बनाया गया। इसमें सभी कोविड-19 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से ऑक्सीजन की व्यवस्था है।जनपद के मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय व चकिया में 100-100 बेड की व्यवस्था की गई। वही सकलडीहा शहाबगंज,नौगढ़, धानापुर,भोगवारे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 50-50 की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी 50 -50 बेड की व्यवस्था शासन के निर्देश पर किया गया है,ताकि कोरोना के तीसरे वेब से संघर्ष किया जा सके। यही नहीं बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए बाल रोग विशेषज्ञ के माध्यम से अन्य चिकित्सकों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि इस कोरोना वायरस जैसी महामारी की जंग जीता जा सके। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वायरस की बचाव की व्यवस्था की गई साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सकों की तैनाती भी कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की वहां परेशानी ना होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें