फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की जांच कर दी गईं दवाएं

विज्ञापन
सदर ब्लाक परिसर में फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करतीं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन जिले के सभी ब्लाकों में आयोजित स्वास्थ्य मेले में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाएं दी और लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए। इस मौके पर आयोजित गोष्ठियों में सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया गया। वहीं कोरोना को देखते हुए सभी से बुस्टर डोज लगवाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

नियमताबाद विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और शिवशंकर सिंह पटेल ने किया। मेले में 86 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गई। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 54 लोगों का इलाज किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. युगल किशोर राय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार विमल, डॉ. संदीप कुमार गौतम, डॉ. अनुभव शशि , डॉ. भूषण सिंह, डॉ. आरजू परविन, यादव अशोक यादव, अजय यादव, पंकज तिवारी, जयकुमार, नीतू चौरसिया, प्रतिभा सिंह, संजय यादव, वरुण कुमार रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप फीता काट कर किया। इस दौरान मरीजों में फल भी वितरित किय गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा, डॉ. जयराम शर्मा, डॉ. कुंदन गोंड, संजय यादव, संदी रहे।
चहनियां संवाददाता के अनुसार स्थानीय पीएचसी पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, जितेंद्र पांडेय, ब्लाक प्रमुख अरुण जयसवाल ने मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर योगेंद्र मिश्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप, संकठा राजभर, आनंद सिंह, अमन सिंह, रामदयाल, मुस्ताक अहमद, संजीव मिश्रा रहे।
विज्ञापन

कंदवा संवाददाता के अनुसार सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह ने फीता काटकर बरहनी पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले की शुरूआत की। इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि शासन द्वारा लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस दौरान डॉ. पीपी उपाध्याय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. अनमोला, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. एसपी त्यागी, प्रियतमा तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता, वसंत सिंह रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय पीएचसी पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह और उमाशंकर सिंह ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार स्थानीय सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले की शुरूआत भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने किया।
स्वास्थ्य मेले का राज्यसभा सांसद ने किया उद्घाटन
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रविवार को सदर ब्लाक परिसर में स्वास्थ मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने किया। इस दौरान 100 सबसे अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने वहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी लिया और स्वास्थ्य मेला का नीरीक्षण किया। इस दौरान दर्शना सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से गंभीर हैं। आज हम प्रधानमंत्री का जन्मदिन पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं और लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं ताकि आयुष्मान भारत योजना सहित तमाम योजनाओं की जानकारी गांव की गरीब जनता को मिल सके। इस दौरान ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, डॉ. गुरचरन, शिवराज, रिंटू सिंह, मनोज सिंह, विनय गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें