फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटने लगा गंगा का पानी, कम हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से प्रति घंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर रविवार की सुबह से ठहर गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार के सुबह से शाम आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 69.77 मीटर पर ठहरा रहा। वहीं सोमवार को गंगा का पानी घटने लगा। सोमवार की शाम आठ बजे तक गंगा का जलस्तर घटकर 69.31 मीटर हो गया। बाढ़ का चेतावनी बिंदु 70.26 है, वहीं खतरे का निशान 71.26 मीटर है। खतरनाक बिंदु 71.90 मीटर है। गंगा के जलस्तर बढ़ने से चंदौली के तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत का माहौल था। लेकिन ठहराव से सभी ने राहत की सांस ली है। हालांकि गंगा का जलस्तर आगे बढ़ेगा या फिर घटेगा यह भी कहा नहीं जा सकता है। प्रशासन बाढ़ की आशंका को देखते हुए पूरी तरह से सतर्क है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार गांवों में दौरा कर निगरानी रखे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें