फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित रेलवे फ्लाईओवर का फिर से सर्वे कराने की सूचना पर खुशी ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड के जफरपुर गांव से होकर प्रस्तावित रेलवे फ्लाई ओवर के लिए रेलमंत्री की ओर से पुन: सर्वे कराए जाने के निर्देश पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे उनका गांव बच जाएगा। जफरपुर गांव के लोगों ने चार नवंबर को चंदौली सांसद ओर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से मिलकर पत्रक सौंपा था। इस पर सांसद डॉ. पांडेय ने बुधवार को रेल मंत्री से मिलकर वैकल्पिक मार्ग खोजने की मांग की। इस पर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने फिर से सर्वे कराने का निर्देश दिया। गांव के ग्राम प्रधान बृजविलास सोनकर, राममूरत यादव, पप्पू सिंह, बृजेश सिंह, उदय नारायण सिंह, विश्वजीत सिंह, प्रदीप जायसवाल, श्यामबिहारी, श्यामसुंदर चौहान, राजेश्वर सिंह, टुनटुन, बद्री यादव, भोला राम ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें