इलिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के देखरेख में हुआ। इसमें अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर हनुमान चौरसिया, महामंत्री पद पर मुरारी लाल व कोषाध्यक्ष पद पर मुन्ना प्रसाद गुप्ता का चयन सर्वसम्मति किया गया। इसके अलावा ओमप्रकाश गुप्ता को युवा विंग का अध्यक्ष बनाया गया। चयनित पदाधिकारियों ने संगठन की एकता व मजबूती का संकल्प लिया। इस दौरान पदाधिकारियों को प्रांतीय सदस्यता भी दिलाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं व उनके उत्पीड़न को रोकने के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, भुवाल गुप्ता, विजय गुप्ता, सुनील केशरी, संतोष केशरी, नंदकिशोर, राकेश शर्मा, बबलू ईराकी, मिश्री प्रसाद, प्रद्युम्न गुप्ता, दीपक केशरी, निशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।