सकलडीहा। क्षेत्र के उकनी वीरमराय गांव में सोमवार को सुबह ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे आधे गांव की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उकनी वीरमराय गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। गांव के सुरेश, निर्मल, राधे आदि ने बताया कि सोमवार को सुबह ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उन्होंने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है ताकि समस्या का समाधान हो सके। इस संबंध में जेई अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत मिली है। बुधवार की सुबह ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।