फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नाच देखने गई किशोरी का मिला अर्धनग्न शव, उसी के कपड़े से गला घोंटने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में अपनी बहनों के साथ नाच देखने गई किशोरी का शव सोमवार की सुबह जंगल में अर्धनग्न हालत में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद एकजुट हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। वहीं, एएसपी, एसडीएम और सीओ ने मौके का जायजा लिया। किशोरी के पिता ने हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात बरात आई थी। बरातियों के मनोरंजन के लिए नाच गाने का प्रोग्राम भी था। कक्षा सात में पढ़ने वाली 12 साल की किशोरी अपनी दो चचेरी बहनों के साथ रात में नाच देखने गई थी। नाच देखते समय वह पानी पीने गई लेकिन फिर लौटी नहीं। दोनों बहनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। फिर घरवालों को सूचित किया। सुबह बस्ती के बाहर जंगल के पास एक कच्चे घर के बाहर अर्धनग्न हालत में किशोरी का शव मिला। परिजनों के अनुसार किशोरी के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान थे। घटनास्थल के आसपास मिट्टी फैली थी। गले में किशोरी का ही लेगिंग कसा था। जिससे लग रहा था कि किशोरी के साथ दरिंदगी करने के बाद लेगिंग से ही गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम आलोक कुमार, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और एसओ जितेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने आसपास मौजूद सबूत जुटाए। वाराणसी से डॉग स्क्वॉएड भी बुलाया गया था। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मौके पर किशोरी का शरीर खून से लथपथ था और उसके कपड़े फटे थे। जमीन पर घसीटने के निशान भी दिखे। इससे लगता है कि किशोरी को दरिंदगी के साथ दूर तक घसीटा गया है। ग्रामीणों में चर्चा थी कि इस वारदात में आरोपी एक से ज्यादा भी हो सकते हैं। मृत किशोरी अपने परिवार में एक भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि किशोरी की हत्या की गई है। दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में मकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें