फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गुवाहाटी बिकानेर एक्सप्रेस के कोच का ट्रॉली क्रेक, ढाई घंटे खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुवाहाटी से बीकानेर जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच के पहिए के समीप लगी स्प्रींग टूट गई। इससे कोच के यात्रियों को झटके लगने लगे। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर कोच को बदला गया। इस दौरान ट्रेन ढाई घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। कोच बदलने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस रविवार की सुबह 09.37 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने पर एसी कोच बी-टू के यात्रियों ने झटका लगने की शिकायत की। इस सूचना पर आरपीएफ, स्टेशन मास्टर, डिप्टी एसएस, डिप्टी एसएस कमर्शियल के साथ कैरेज के अधिकारी पहुंचे। चेक करने पर पता चला कि कोच के पहिए के समीप बोल सटर स्प्रिंग ट्रॉली क्रेक है। पहले तो इसे ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। आशंका थी कि टूटी स्प्रिंग के कारण ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन के कोच को बदलने का निर्णय लिया गया। आधा घंटा बाद टूटी हुई स्प्रिंग वाली एसी कोच को बदल दिया गया। इसके स्थान पर दूसरा कोच लगाया गया। इसके बाद ढाई घंटा की देरी से दोपहर 12 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इसके पूर्व ट्रेन के घंटों तक प्लेटफार्म पर खड़े होने से यात्रियों में आक्रोश दिखा। वहीं टूटी स्प्रिंंग को देखकर यात्री भयभीत भी रहे। कोच बदलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें