फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नक्सलग्रस्त पहाड़ी इलाके में रविवार को पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी। मौके से पुलिस ने दो निर्मित व तीन अर्द्धनिर्मित बंदूक व बंदूक की कई नाल बरामद की। वहीं पुलिस ने कुछ दिन पूर्व वायरल हुए वीडियो में बंदूक लहराने वाले चैनपुर थाना के पर्वतपुर गांव के राजू सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बंदूक का निर्माण करने वाले डिहभुजैना गांव के धनेज शर्मा को भी धर दबोचा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसका खुलासा करते हुए एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया की 20 दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें झगड़े के दौरान एक व्यक्ति बंदूक लहरा रहा था। जांच में पता चला कि वह चैनपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव का निवासी राजू सिंह है। जब राजू सिंह को गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से बिना लाइसेंस की बंदूक बरामद हुई। बंदूक के बारे में पूछताछ करने पर उसने बंदूक बनाने वाले धनेज शर्मा के बारे में बताया जो चैनपुर थाना के डिहभुजैना गांव के रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने नक्सलग्रस्त इलाके की पहाड़ी पर धनेश शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए कुनन कुंड में छापेमारी की पर वहां धनेज नहीं मिला। फिर पुलिस ने उसके घर छापेमारी की तो वहां से अवैध बंदूक बनाने के कई सामान के साथ बंदूक के नाल भी बरामद हुए। इसपर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि सलीम खां को जो चैनपुर के सिरसी का रहने वाले है उसको भी बंदूक बेची है। सलीम खान के घर छापेमारी करने पर बंदूक तो बरामद हुई पर आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें