फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी टीम ने छड़ व्यवसायी के यहां मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । वाराणसी से आई जीएसटी टीम ने शनिवार की दोपहर नगर के छड़ व्यवसायी के यहां गद्दी और गोदाम पर छापा मारा । जीएसटी टीम रात नौ बजे तक स्टॉक और दस्तावेजों के मिलान में लगी रही। छापे से आसपास के छड़ व्यवसायी के यहां हड़कंप मचा रहा ।
विज्ञापन

वाराणसी से जीएसटी की दो टीमें शनिवार को दिन में लगभग एक बजे एक साथ हाईवे किनारे व्यवसायी के गोधना स्थित गोदाम व अलीनगर स्थित गद्दी पर छापा मारी । टीम की छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के अन्य व्यवसायी दुकान बंद कर भाग गए । टीम ने दोनों स्थान पर रखे स्टॉक को कागजों के साथ मिलान करना शुरू किया । इस दौरान टीम ने सभी को वहां से बाहर निकाल दिया । सूत्रों के अनुसार दस्तावेजों और स्टॉक में अंतर मिला । इसके बाद टीम रात लगभग नौ बजे तक जांच करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें