फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जीआरपी के एसपी ने परखी रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर शनिवार को राजकीय रेलवे पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था की परखी। इस दौरान स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और सुरक्षा के बाबत जानकारी ली। इसके पूर्व उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस को संयुक्त रूप से सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। वहीं यात्रियों को दिक्कत न हो, इसका भी ख्याल रखें। कहा कि 22 के बाद अयोध्या के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। सभी ट्रेनों में सशर्त एस्कार्ट ड्यूटी लगाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, निरीक्षक विपिन सिंह, अवधेश मिश्र सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें