राजकीय रेलवे पुलिस ने खोए हुए 74 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को उनको फोन के स्वामियों को वापस किया गया। पीडीडीयू जंक्शन से रोजाना 110 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। यात्रा के दौरान अक्सर यात्रियों के मोबाइल गुम हो जाते हैं। उनकी शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस सर्विलांस के जरिए मोबाइलों की खोज करती हैं। जीआरपी ने छ महीने में 74 मोबाइल फोन खोज निकाले। रविवार को जिनके मोबाइल थे उनको बुलाया गया था। उनमें से बुलंदशहर, कैमूर, गाजीपुर से 20 लोग पहुंचे और निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह की देखरेख में उनको फोन वापस किए गए। इनसेट-
एक वर्ष में 145 मोबाइल किए वापस
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने एक वर्ष में विभिन्न इलाकों में गुम हुए 145 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस कराया। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि मोबाइल गुम होने की सूचना प्रयागराज स्थित सर्विलांस सेल में दर्ज की जाती है। मोबाइल में कोई भी नया सिम डाला जाता है तो पता चल जाता है। इसी आधार पर उसे बरामद किया जाता है।
गड्ढे में पलटी कार, सभी सुरक्षित
सचित्र- 20
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की देर रात भदखरी गांव के समीप अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। भभुआ बिहार के कठेज गांव निवासी गोपाल (26) व छोटू (25) मां मुंडेश्वरी का दर्शन पूजन कर अपने रिश्तेदार भदखरी निवासी रोशन सिंह के यहां गए थे। यहां छोटू के पेट में दर्द होने की शिकायत पर वे अमड़ा गए और चिकित्सक से दवा लेकर वापस भदखरी लौट रहे थे। अमड़ा व भदखरी गांव के बीच स्थित पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। संवाद
-
पॉक्सो में वांछित आरोपी गिरफ्तार
कंदवा। पुलिस ने रविवार की सुबह तलाशपुर तिराहे से पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अदसड़ गांव निवासी शफीक (25) को पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। रविवार की सुबह सूचना मिली कि आरोपी तलाशपुर तिराहे पर है। वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया। संवाद