चंदौली। भाजपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के विद्यार्थियों की शिक्षा को लेकर गंभीर है। सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति यानी पीएमएस-एससी योजना लाई है। जिससे अनुसूचित जाति के बच्चे उच्चतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। ये बातें भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामनरेश पासवान ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति के बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार गंभीर है। कहा सरकार चाहती है कि समाज के हर वर्ग के बच्चे शिक्षित हों और देश के विकास में सहयोगी बनें। भाजपा सरकार चाहती है कि जो वर्ग आर्थिक रुप से काफी कमजोर हैं उनके बच्चे अपनी शिक्षा पूरी करें। बताया कि धनाभाव के कारण देश के 1.36 करोड़ बच्चे अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इसे ठीक करना भाजपा सरकार का लक्ष्य है। इस अवसर पर शिवराज सिंह, जैनेन्द्र, बाबूलाल पासवान आदि ने रामनरेश पासवान का बुके प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान न किया।