फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सरकार महिलाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पं. पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रो. उदयन ने अपने संबोधन में कहा कि यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है। मिशन शक्ति के अंतर्गत सरकार महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण में पंचायत सचिव, महिला बीट अधिकारी, राजस्व अधिकारी व एएनएम के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं व जरूरी योजनाओं के प्रति जागरूक कर रही है। प्रो. इशरत जहां ने कहा कि मिशन शक्ति के द्वारा सरकार सकारात्मकता का प्रसार कर रही है। उपनिरीक्षक गंगाधर मौर्या ने कहा कि मिशन शक्ति के द्वारा सघन अभियान चलाकर छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाए और उन्हें जरूरी कानूनों के बारे में जानकारी दी जाए। इस अवसर पर प्रो. राजीव कुमार, डॉ. संजय प्रताप के साथ महाविद्यालय की छात्रा अंजलि यादव, चांदनी, आरती व सिभा कुमारी ने महिला सशक्तीकरण से जुड़ी कविता प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रो अमित, डॉ भावना, डॉ अमितेश, डॉ मनोज, डॉ मनोज वर्मा, डॉ ब्रजेश, डॉ संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें