फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को तकनीक से जोड़ रही सरकार : अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को तकनीक से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रही है। प्रत्येक छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देकर उन्हें स्मार्ट बना रही है। ये बातें सोमवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज में टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहीं।
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 1994 में इस कॉलेज से छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद पहली बार यहां बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुआ हूं। इसके लिए अपने गुरुजनों को आभार व्यक्त करता हूं। कहा कि यह कॉलेज हमारे लिए मंदिर और यहां के शिक्षक देवता हैं। कहा कि कॉलेज से जो भी विकास के प्रस्ताव मिलेंगे, उन्हें पूरा कराने का प्रयास करूंगा। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय और उप प्राचार्य डाॅ. प्रमोद कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पहले 362 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार, प्रो. शमीम राइन, प्रो. पवन कुमार ओझा, डाॅ. राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें