पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में मंगलवार को सपा कार्यालय पर सैकड़ों लोगों को सपा नेता बाबूलाल यादव ने सदस्यता दिलाई । इस मौके पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए लोगों को सपा की सदस्यता लेनी चाहिए। वर्तमान सरकार संविधान का पालन नहीं कर रही है। कहा कि लोग सपा के कार्यकाल को बेहतर बताते हुए लगातार जुड़ रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। किसान, व्यापारी, छात्र हो या नौजवान सभी त्रस्त है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, चंद्रशेखर यादव, राजकुमार जायसवाल, अमरनाथ जयसवाल उर्फ मोनू, पवन यादव, श्याम नारायण यादव, अजय यादव रहे।