फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वेल्डिंग की दुकान से हजारों के सामान चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा स्थित चहनिया मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास वेल्डिंग की दुकान के गोदाम से बृहस्पतिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। कस्बा निवासी किलामुद्दीन की शहीद पार्क के पास वेल्डिंग की दुकान है। इसका गोदाम लगभग एक किलो मीटर की दूरी पर है। रोजाना की तरह रात को गोदाम बंद कर किलामुद्दीन घर चला गया। आधी रात के बाद चोर पीछे से सीढ़ी के सहारे गोदाम में प्रवेश कर गए। इन्वर्टर बैट्री, ग्रील और पांच बोरी कबाड़ आदि हजारों रुपये मूल्य के सामान उठा ले गए। सुबह किलामुद्दीन को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें