पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रतनपुर गांव में संचालित ब्यूटी पार्लर में रविवार की रात आग लग गई। आग से हजारों रुपये मूल्य का सामान जल कर नष्ट हो गया। आस पास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला। रतनपुर गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी राजकुमार का गांव में ही ब्यूटी पार्लर की दुकान है। रोजाना की तरह रविवार शाम पॉर्लर बंद करके अपने घर चली गई। आधी रात के वक्त दुकान से धुआं उठता देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों की सूचना पर पार्लर संचालिका निर्मला देवी भी पहुंच गई। किसी तरह दुकान का शटर का ताला खोलकर मौजूद लोगो ने आग बुझाई। इस दौरान दुकान में रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान जल गया। संवाद