पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर डुमरांव स्टेशन की लूप लाइन पर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए। डाउन लाइन की ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा कर दिया गया। पीडीडीयू जंक्शन पर खड़ी ब्रह्मपुत्र मेल को गया के रास्ते भेजा गया लेकिन दूसरी ट्रेनें खड़ी रहीं। शाम सवा चार बजे ट्रैक की मरम्मत के बाद आवागम शुरू किया।पटना रूट रूट पर दानापुर रेल मंडल के डुमराव स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर रविवार की दोपहर में 11.52 बजे मालगाड़ी के दूसरा और तीसरा समेत तीन वैगन पटरी से उतर गए। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कुछ ही देर में दुर्घटना राहत यान को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों की टीम भी पहुंच गई। मालगाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।
अप सूरत भागलपुर एक्सप्रेस बरूना स्टेशन पर, डाउन पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना पैसेंजर चौसा में,अप अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस चौसा में, नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस दिलदारनगर में, बनारस-बक्सर पैसेंजर स्पेशल दरौली में खड़ी हो गई। दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी रही। आनंद विहार मालदा टाउन सुपरफास्ट एस्सप्रेस आउटर पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस को गया के रास्ते आगे के लिए भेजा गया। मालगाड़ी के पटरी पर आने के बाद शाम सवार चार बजे लाइन को दुरुस्त घोषित किया गया। इसके बाद सबसे पहले आनंद विहार-मालदा टाउन और बक्सर पैसेंजर को पास कराया गया। रूट बाधित होने के कारण सिकंदराबाद पटना, इंदौर पटना, कोटा पटना एक्सप्रेस आदि भी देरी से गंतव्य के लिए रवाना हुई। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी।