कोरी गांव में अपने घर की छत पर सो रहे दंपती के गले से सोने की चेन चोरों ने गायब कर दी। घर में घुसकर आलमारी से 37 सौ रुपये भी चुरा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अलीनगर थाने कोरी गांव निवासी रेलकर्मी जितेंद्र कुमार त्यागी अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ एक कमरे में सो रहे थे। बुधवार की भोर में गांव का ही एक व्यक्ति घर के अंदर पहुंचा और दंपति के गले में पहने दो सोने की चेन और पैंट में रखे 37 सौ रुपये नकद चुरा ले गया। थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद