फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चे मन से पुकारने पर मदद करते हैं भगवान : पं. कमोद

विज्ञापन
बबुरी स्थित मां बागेश्वरी देवी मंदिर पसिर में कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
मानस मंजरी समिति की ओर से बागेश्वरी देवी मंदिर पसिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मंगलवार को कथावाचक पं.कमोद मिश्र शास्त्री ने धर्म, भक्ति और मर्यादा का महत्व बताया। कहा कि सच्चे मन से पुकारने पर भगवान हमारी रक्षा करते हैं। पं. कमोद मिश्र शास्त्री ने गजेंद्र मोक्ष प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब सरोवर में मगरमच्छ ने गजेंद्र का पैर पकड़ लिया और वह अपनी पूरी शक्ति लगाकर भी नहीं छूट पाया। तब उसने सबका सहारा छोड़कर केवल भगवान श्रीहरि को पुकारा। भगवान ने तत्काल गरुड़ पर सवार होकर आकर अपने सुदर्शन चक्र से ग्राह्य का वध किया और गजेंद्र का उद्धार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें