फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम ने किया डीडीयू रेल मंडल को पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल ने मालगाड़ियों के परिचालन में अच्छा प्रदर्शन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना को पुरस्कृत किया है। महाप्रबंधक ने डीडीयू मंडल के कंट्रोल स्टाफ को 25000 रुपये का सामूहिक पुरस्कार दिया। 11 अक्तूबर को उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के साथ माल गाड़ियों के रिकॉर्ड इंटरचेंज के लिए प्रदान किया गया है। समूह पुरस्कार प्राप्त करने वालों में डीडीयू मंडल के परिचालन विभाग, इंजीनियरिंग विभाग, विद्युत विभाग (परिचालन), सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग तथा कैरेज व वैगन विभाग के कंट्रोल स्टाफ शामिल हैं। बता दें कि 10 अक्तूबर कुल 84 (उत्तर मध्य रेलवे की ओर से 51 एवं उत्तर रेलवे की ओर से 33) तथा 11 अक्तूबर को भी कुल 84 (उत्तर मध्य रेलवे की ओर से 58 एवं उत्तर रेलवे की ओर से 26) माल गाड़ियों का डीडीयू मंडल में प्रवेश (टेक ओवर) हुआ। यह मंडल के लिए अब तक का सर्वाधिक है। मंडल का पिछला रिकॉर्ड 23 सितंबर को 81 मालगाड़ियों के प्रवेश (टेक ओवर) का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें