फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्कूल की दीवारों पर पर्यटन स्थलों की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार पढ़ाई ही नहीं, नए प्रयोगों को लेकर भी चर्चा के केंद्र में रहता है। टेबल-बेंच और स्मार्ट क्लास में पढ़ाई के साथ हर साल विद्यालय को पेंटिंग के जरिये आकर्षक रूप दिया जाता है। इस बार विद्यालय की दीवारों पर जिले के पर्यटन स्थलों की पेंटिंग आकर्षण का केंद्र बनी हैं। नए सत्र में विद्यालय खुलने से पहले यहां की दीवारों पर लतीफशाह डैम, चंद्रप्रभा अभ्यारण्य, देवदरी और राजदरी जलप्रताप की पेंटिंग बनाई गई हैं। पिछले साल पेंटिंग के माध्यम से विद्यालय के भवन को एक्सप्रेस ट्रेन का स्वरूप दिया गया था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार पठन-पाठन को लेकर भी क्षेत्र में जाना जाता है। इस साल प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान परीक्षा में इस विद्यालय के छह बच्चों ने सफलता हासिल की थी। यहां सोलर पावर, टेबल-बेंच के साथ स्मार्ट क्लास की सुविधा है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने बताया है कि विद्यालय की दीवारों कराई गई पेंटिंग से लोग चंदौली के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें