फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद/सैयदराजा। मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र फेज वन के सभागार में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुविधा/सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष नाथ ने कहा कि महिलाओं को पुरषों के बराबरी में लाने के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक है। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा की सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जो कदम उठाये जा रहे है, वे काबिले तारीफ है इस मौके पर महामंत्री जितेंद्र सिंह, चंद्रेश्वर जायसवाल, विजय केसरी, अशोक सुलतानिया, अनिता, लक्ष्मीना, ज्योति, रेनू , संगीता, ऊषा, जमीला, कुसुम, सावित्री, गुंजा उपस्थित रही। वहीं सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत विद्यालय की छात्राओं के मध्य प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा सैयदराजा थाना प्रभारी ने उपस्थित होकर महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान दौर में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने के लिए महिला सशक्तिकरण तथा जागरूकता आवश्यक है। इस दौरान रजनीश, मारकंडे प्रसाद, अनूप कुमार, प्रदीप कुमार, अतुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें